अंडर 17 राष्ट्रीय बालिका क्रिकेट कैम्प शुरू

आसपास

बीकानेर // एम एस ग्राउंड मैदान में अंडर 17 राष्ट्रीय बालिका क्रिकेट का कैम्प शुरू हुआ।

उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोड़ा ने बताया कि स्थानीय नाल उच्च माध्यमिक विद्यालय को इसकी मेजबानी दी गई है और खेल प्रभारी रामेंद्र हर्ष पूरी निगरानी रख रहे हैं। बोड़ा ने बताया की कुल 25 चयनित खिलाड़ियों को बुलाया गया हे जो पहले दो दिन ट्रायल में भाग लेगी और उसके बाद अंतिम चयनित 16 खिलाड़ी पंचकुला, हरियाणा में राष्ट्रीय स्कूली छात्रा क्रिकेट में भाग लेगी। विभाग के क्रिकेट से जुड़े गोपालाराम, रोहित बिश्नोई ,गौरव पुरोहित भी कैंप के सफल संचालन में सहायता कर रहे हैं। जबकि माणक व्यास भी अपना पूरा सहयोग इस कैम्प हेतु दे रहे हैं। उन्होंने बोड़ा के साथ सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी बोड़ा ने सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान पूरी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने पर जोर देते हुए कैम्प के दौरान कोचों द्वारा दी गई कोचिंग को पूरे मनोयोग से अपनाने को कहा।