आकांक्षा हाट मेले का भव्य आयोजन जायल में 4 से 9 अगस्त तक

आसपास

पोस्ट का विमोचन राज्य मंत्री डॉ मंजू बाघमार ने किया

नागौर // स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “वोकल फॉर लोकल” अभियान के अंतर्गत आकांक्षा हाट मेला का आयोजन 4 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक जायल में किया जा रहा है।

शनिवार को मेले के पोस्टर का विमोचन राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए सभी से अधिकतम सहयोग का आह्वान किया।

मेले की प्रमुख विशेषताएं

•   हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पाद, कृषि आधारित उत्पाद, पारंपरिक खाद्य व पेय पदार्थ आदि का प्रदर्शन एवं बिक्री।
•   स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक कला-कौशल का लाइव प्रदर्शन।
•   मार्केटिंग, ब्रांडिंग व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (ONDC, GeM) पर प्रशिक्षण हेतु विशेष कार्यशालाएं।
•   बैंकों द्वारा वित्तीय समावेशन व ऋण सहायता पर जानकारी।
•   सर्वश्रेष्ठ स्टॉल और उत्कृष्ट उत्पादों को विशेष सम्मान।

इस अवसर पर केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय एजेंसियों, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर्स (ACICs) तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो कारीगरों व उद्यमियों को मार्गदर्शन एवं बाजार से जोड़ने में सहयोग करेंगे।

उद्घाटन समारोह

मेले का उद्घाटन 4 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला कलक्टर श्री अरुण पुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।

आपका आमंत्रण

स्थानीय जनता से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्थानीय कारीगरों का हौसला बढ़ाएं एवं “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सफल बनाएं।

स्थान: जायल
तिथि: 4 से 9 अगस्त 2025
समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक