आचार्य वेणीदास परिवार का हुआ सामूहिक शिव पूजन व प्रसादी

समाज

बीकानेर // आचार्य वेणीदास परिवार का सामूहिक शिवपूजन व प्रसादी कार्यक्रम गुरुवार को बीकाजी की टेकरी के पास स्थित आचार्य रघुनाथ बगीची में हुआ। कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के आचार्यत्व में रुद्राभिषेक, श्रृंगार तथा विशेष पूजन हुआ। इसके बाद महाप्रसाद किया गया। आचार्य महानंद, धरणीधर, रघुनाथ ट्रस्ट, पोकर पोता और राज ज्योतिषी आचार्य परिवार के सदस्यों और परिजनों ने इसमें भागीदारी निभाई।

श्री रघुनाथ ट्रस्ट के ब्रह्मदत्त आचार्य ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाले समाज के इस कार्यक्रम के प्रति स्वजनों में अपार उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में इसमें भागीदारी निभाई। इस दौरान विद्या सागर आचार्य, नन्द किशोर आचार्य, डॉ. विजय शंकर आचार्य, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, रामकिशन आचार्य, विजय कुमार आचार्य, अनिल आचार्य, किशोर आचार्य, श्रीनारायण आचार्य, भंवर आचार्य, महेंद्र आचार्य सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।