आदर्श विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किया सम्मानित

शिक्षा

बीकानेर // आदर्श विद्या मन्दिर उ.प्रा. किश्मीदेसर भीनासर में रविवार को वार्षिकात्सव हुआ। इसमें मुख्य अतिथि शहर जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री भाजपा मोहनलाल सुराना ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहिनों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। उन्होंने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों से अतिथियों को भाव विभोर कर दिया।

आदर्श विद्या मंदिर में दी जाती है योग्य बनने की शिक्षा: कुम्हार

मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष मा.शिक्षा बोर्ड डॉ भरतराम कुम्हार ने कहा कि आदर्श विद्या मन्दिर में बालकों को शिक्षा के साथ-साथ योग्य नागरिक बनने की भी शिक्षा दी जाती है जिससे बालक का सार्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सारडा, विशिष्ट अतिथि लक्षमण रामावत, डॉ. मनीष कुमार गहलोत ने बालकों को निरन्तर आगे बढने हेतु प्रेरित किया। प्रबंध समिति के व्यवस्थापक नरेन्द्र कुमार डागा ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष मेघराज टाक ने अतिथियों का परिचय व प्रधानाचार्या अनुसुईया रामावत ने स्वागत किया। मोहनलाल सिंघल ने सभी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियो में अव्वल रहें छात्रों को पुरस्कृत किया गया।