आध्यात्मिक जागरण के लिए शिव भक्ति से बड़ी कोई साधन नहीं : संतोष सागर महाराज

धर्म-कर्म

बीकानेर // छोटी काशी बीकानेर की पुण्य भूमि पर स्वामी श्री ज्योत भारती जी की 68वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में शिवबाड़ी में ज्योत भारती जी के धोरे पर श्री शिव महापुराण कथा जारी है।

सामजसेवी गोभक्त नित्यानंद पारीक ने बताया कि कथा के दूसरे दिन पूज्य संतोष सागर महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करने के लिए शिव भक्ति ही एक मात्र उपाय हहै। उन्होंने शिव के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंग का वर्णन करते हुए नारद चरित्र के बारे में बताया। उन्होंने कहा कहा कि आध्यात्मिक चेतना के जागरण के लिए शिव भक्ति से बड़ी कोई साधना नहीं। सावन मास के पावन अवसर पर शिव भक्ति के श्रवण करने से जीवन धन्य हो जाता है।

इस अवसर पर नारायण भारती जी महाराज के दिव्य सानिध्य में अनेक साधकों ने कथा का श्रवण किया। उन्होंने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे नित्य प्रतिदिन 5 दिनों तक कथा में ध्यान और मन लगा कर कथा को मनोरंजन से नहीं मन रंजन कर कथा का श्रवण करे। प्रतिदिन 5 दिनों तक कथा सुनकर जीवन को सार्थक बनाएं।