ऋषिका व्यास का नेशनल योगासन चैंपियनशिप में बतौर निर्णायक चयन

आसपास

बीकानेर // बीकानेर की बेटी ऋषिका व्यास का आंध्र प्रदेश में होने जा रही नेशनल योगासन चैंपियनशिप में बताओ निर्णायक चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में आयोजित होने जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कार्यरत राजकुमार व्यास की छोटी पुत्री ऋषिका व्यास योग गुरु के रूप में प्रसिद्ध है। ऋषिका ने कोटा स्थित वर्धमान महावीर कोटा ओपन यूनिवर्सिटी से योगाचार्य का डिप्लोमा कर रखा है। ऋषिका इससे पहले जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर भी योगासन प्रतियोगिताओं में जज रह चुकी है।

ऋषिका की उपलब्धि पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता जताई है। वह बीकानेर की प्रथम युवती है जिसका चयन छठी नेशनल योगासन चैंपियनशिप के लिए बतौर जज हुआ है।