



प्रेस वार्ता : आरसीए अध्यक्ष धनजंय सिंह खींवसर व अभिमन्युसिंह राजवी दम्माणी चौक में दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी
बीकानेर // कर्मवान फाउंडेशन के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष हमारा स्वाभिमान व शक्ति दर्शन यात्रा 28 फरवरी को शहर के दम्माणी चौक से शुरू होगी। इसे आरसीए के अध्यक्ष धनजंय सिंह खींवसर व अभिमन्युसिंह राजवी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा बीकानेर सहित 7 जिलों और 21 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी तथा इन इलाकों के तमाम शक्ति पीठों पर दर्शन व पूजा अर्चना करेगी। कर्मवान फाउण्डेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने एक प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को बीकानेर शहर के दम्माणी चौक में सुबह 11:30 बजे बड़ा गोपालजी मंदिर से शुरू होकर 5 मार्च तक राज्य के सात जिलों से होती हुई 20 विधानसभा वलगभग 260 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी में जिसमें सभी स्थानों पर हिन्दू नववर्ष के पत्रक व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा।इन नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों में यह जागृति लाने का प्रयास किया जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य हिन्दू समाज में नव वर्ष के प्रति जागरूकता लाना ही परम उद्देश्य है। जिस तरह हम अपने परिवार के सभी नित्यकर्म तिथि से मनाते है इसलिए हमें हिन्दू नववर्ष भी तिथि के हिसाब से मनाना चाहिए। जिस प्रकार भारतवासी अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर मनाते है उसी तरह से हमे हमारा हिन्दू नववर्ष भी मनाना चाहिए। अपना घर अपने प्रतिष्ठान को सजाने चाहिए तथा बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शॉपिंग में भी छूट मिलनी चाहिए। इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे है। व्यास ने बताया कि बीकानेर के लगभग 200 से अधिक बड़े प्रतिष्ठान ने हमें आश्वस्त किया है की हम नववर्ष के दिन प्रतिष्ठान को 31 दिसंबर से अच्छा सजाएंगे और छूट भी प्रदान करेंगे। जिस स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा उस जगह सामूहिक हनुमान चालीसा व भक्ति संध्या का कार्यक्रम होगा।
संस्था के जसराज सिंवर ने बताया कि इस यात्रा का समापन बीकानेर के नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में होगा, यह यात्रा बीकानेर से शुरू होगी। बीकानेर से रवाना होकर यह यात्रा फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, बालोतरा, जोधपुर जिले की 21 विधानसभा में लगभग 250 ग्राम पंचायतों में जन जागृति का कार्यक्रम रहेगा । यह यात्रा 1350 से 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। आज हुई प्रेस वार्ता में वेद व्यास, जसराज सिंवर, संतोष पुरोहित, वरुण आचार्य, भवानी पाईवाल, विक्रम सिंह राजपुरोहित गजेंद्र सिंह भाटी, भव्य दत्त भाटी, भैरू तंवर, चंद्रशेखर मॉयल, हिमांशु गुप्ता, नवनीत व्यास उपस्थित रहे।




