खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेगा 90% तक बैंक ऋण

प्रशासन

एकदिवसीय कार्यशाला में दी गई प्रतिभागियों को योजना की विस्तृत जानकारी

बीकानेर // राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही ‘खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना’ 20 लाख तक की इकाई पर 90% बैंक ऋण दिया जाएगा। इस योजना के प्रचार-प्रसार हेतु सम्भाग की खादी संस्था/समितियों के प्रतिनिधी एवं अग्रणी बैंक प्रबन्धक (एलडीएम) की एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला/शिविर का आयोजन सम्भाग कार्यालय (खादी) जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, परिसर बीकानेर में किया गया।

सम्भाग अधिकारी (खादी) रविन्द्र प्रसाद व्यास ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2024-25 पेरा संख्या 31 के अन्तर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसके अन्तर्गत खादी वस्त्रों के साथ-साथ ग्रामोद्योगी उत्पादों को बढावा देने एवं बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये खादी संस्थाओं के माध्यम से ग्रामोद्योगी की 20 लाख रुपये परियोजना लागत तक की इकाईयां स्थापित की जायेगी जिसमें कुल परियोजना लागत का 90 प्रतिशत बैंक वित्त तथा 10 प्रतिशत संस्था की हिस्सा राशि होगी। ऋण वितरण पश्चात बैंक द्वारा उपलब्ध करवाये गये ऋण राशि पर वसूल किये गये कुल ब्याज का 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान के रुप में राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा भुगतान किया जायेगा। कार्यशाला में 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया।