




नेशनल एंकर रविन्द्र हर्ष ने भी गायों को 14 क्विंटल लापसी खिलाकर मनाया जन्म दिन
बीकानेर // आम तौर पर जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ, नूतन गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की पार्टियां होटल-रेस्टोरेंट में ही आयोजित होती है मगर पिछले कुछ सालों से शहर में नया टेंड सामने आया है। अब लोग मांगलिक कार्यों को होटलों के बजाय गौशाला में मनाने लगे हैं। ऐसा ही नजारा रविवार सुबह गजनेर रोड डूडी पेटोल पंप के पास स्थित श्री गंगा जुबली पिंजरा पोल गौशाला में देखने को मिला। यहां कई परिजन अपने छोटे बच्चों के जन्म दिन को मनाते नजर आए। वहीं बीकानेर शहर के वरिष्ठ एंकर रविन्द्र हर्ष भी अपना जन्म दिन सेलिब्रेट करने इस गौशाला में पहुंचे। उन्होंने 14 क्विंटल लापसी गायों को वितरित कर अनूठे अंदाज में अपना जन्म दिन मनाया। एक दंपती को बकायदा नोखा से आया और अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को यहां धूमधाम से मनाया। गो माता की सेवा आरती करके मांगलिक कार्यक्रम मनाने का नया टेंड अभी सुर्खियों में आ गया है। विगत तीन सालों से यहां प्रतिदिन कोई न कोई पारिवारिक या धार्मिक आयोजन हो रहा है और सवेरे 9 बजे से लेकर साढ़े 10 बजे के मध्य यहां सैकडों गायों को लापसी परोसी जा रही है और उसके बाद गौ माता की महाआरती का भी आयोजन होता है जिसमें लोग सपरिवार हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को ऐसा ही नजारा दिखाई दिया।

देवश्री चांडक को जाता है इसका सारा श्रेय

हालांकि यह गौशाला बरसों पुरानी है मगर यहां जन्म दिन व वैवाहिक वर्षगांठ सहित खुशियों के अन्य अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित कराने का सारा श्रेय परम गौभक्त व समाजसेवी देवकिशन चांडक उर्फ देवश्री चांडक को जाता है। उनकी प्ररेणा से लोग गौशाला में आ रहे हैं। यहां प्रतिदिन देवश्री के सानिध्य में गो माता की सेवा पूजा अर्चना हो रही है। रविवार को भी सैकडों की तादाद में लोग सपरिवार यहां गो माता का लापसी खिलाने पहुंचे। इस मौके पर बाल संत छैलबिहारी महाराज के नेतृत्व में गौ पूजन विधिवत किया गया। इसके बाद मनु महाराज ने गौ आरती कराई। इस मौके पर देवश्री चांडक ने कहा होटलो व मैरिज गार्डन में तो मांगलिक कार्यक्रम बरसों से रहे हैं मगर यहां आकर जो सुकून लोगों को मिल रहा है वो कहीं भी संभव नहीं है। गायों में 33 करोड देवी देवताओं का वास हेाता है। देवकिशन चांडक ने कहा कि हमारे शासत्रों में लिखा है कि गो विश्वस्य मातरम अर्थात गाय पूरे विश्व की माता है। उन्होंने कहा कि चूंकि रविन्द्र हर्ष उनके बचपन के मित्र हैं इसलिए उनका जन्म दिन गौशाला में ही मनाए जाने का आग्रह था। उनकी तरह ही मेरे कई परिचित अपने हर मांगलिक कार्य व शुभ कार्यों की शुरूआत इसी गौशाला में आकर कर रहे हैं। लोगों का गो माता के प्रति स्नेह है इसलिए यहां तीन सालों से लगातार आयोजन हो रहा है। गो माता की सेवा का मौका मिल रहा है वे बडे पुण्य का कार्य है। उन्होंने आज के आयोजन के लिए सभी गोभक्तों का आभार भी जताया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ एंकर रविन्द्र हर्ष ने कहा कि वे देवश्री की प्ररेणा से ही यहां हर साल अपना जन्म दिन व वैवाहिक वर्षगांठ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बरसों तक किसी भी गौशाला में पांव तक नहीं रखा था मगर पिछले तीन सालो से यहां हर कार्यक्रम में आना हो रहा है इसलिए मेरे जीवन में ये सबसे बडा पुण्य का कार्य है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों के सभी मांगलिक कार्यक्रम होटलों के बजाय गौ माता की शरण में आकर करें इससे उन्हें निश्चित रूप से खुशी मिलेगी। इस दौरान शारीरिक शिक्षा के उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोडा, एंकर ज्योति प्रकाश रंगा, पत्रकार प्रमोद आचार्य, न्याय विभाग के मनोज कुमार व्यास, राजस्थान पत्रिका से सुरेंद्रसिंह ईंदा, डा. प्रकाश हर्ष, पृथ्वीसिंह, सुनीता हर्ष, कौशल्या आचार्य, रचना रंगा, विनीता डागा, कंचन राठी, राधा खत्री, परी वर्मा व तारिका हर्ष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



