गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर कांकरिया स्कूल मैदान में छात्र-छात्राओं का अभ्यास जारी

शिक्षा

नागौर // गणतंत्र दिवस पर राजकीय स्टडी में होने वाली मुख्य परेड को लेकर इन दिनों कांकरिया स्कूल मैदान में छात्र-छात्राओं का अभ्यास जारी है। इस अभ्यास में शहर की विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी व निजी स्कूलों के अनेक छात्र छात्राएं सुबह कांकरिया स्कूल मैदान में परेड करते नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तलयहाँ पर सहज पब्लिक स्कूल, सेंट जीवियर्स, ग्रामोथन गर्ल्स स्कूल, आकांक्षा कॉन्वेंट, महारानी, सेठ किशनलाल कांकरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट पॉल, राजकीय रतन बहन गर्ल्स स्कूल सहित अनेक स्कूलों के छात्र व छात्राएं परेड के लिए अभ्यास कर रहे हैं।