



गो भक्त, गो शाला संचालक, भामाशाह और संत महात्मा होंगे सम्मानित
बीकानेर // छोटी काशी बीकानेर में को भक्ति को लेकर कहीं ऐसे लोग जुड़े हैं जो गायों की सेवा में अनवरत लगे हैं। साथ ही गौशालाओं में नित्य प्रति गायों की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसे में बीकानेर में एक अनूठा आयोजन 27 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में वर्षों से गायों की सेवा करने वाले गौशालाओं के संचालक और को भामाशाह को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा कार्यक्रम में संतों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा इस अनूठे आयोजन को लेकर जहां तैयारी शुरू की गई है वहीं इसे सफल बनाने के लिए कार्य समिति बनाकर अलग-अलग कार्य भी सौंप गए हैं। यह कार्यक्रम नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होगा।
आयोजन से जुड़े ज्योति प्रकाश रंगा और अनिल जोशी ने बताया कि 27 फरवरी को सुबह 11:15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें एक ही मंच पर गायों की सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा आयोजन में बीकानेर शहर सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गोशालाओं के संचालक भी सम्मानित होंगे। उन हस्तियों को भी मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जो गौशालाओं के संचालन में और वहां पर मूलभूत सुविधाओं के लिए अपनी ओर से आर्थिक रूप से मदद करते हैं ऐसे जिले भर के भामाशाह भी मंच पर होंगे। समारोह में धर्म और अध्यात्म की अलख देशभर में जगाने वाले संत भी अपनी वाणी से सभी को लाभान्वित करेंगे । कार्यक्रम के दौरान गायों के महत्व को परिभाषित करने वाले भजनों की प्रस्तुति भी स्थानीय कलाकार मंच पर देंगे।
पोस्टर का विमोचन
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सोमवार को राष्ट्रीय संत महात्यागी सरजूदास महाराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जहां धर्म और अध्यात्म के लिए एक नया ऊर्जा भरने वाला होता है वही गायों की सेवा करने वालों के लिए इससे ज्यादा सम्मान और प्रेरणा का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने बीकानेर की इस भाव भक्ति की धारणा को पूरे देश में सबसे अलग बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में गौ माता की सेवा करने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता इसलिए ऐसे पुण्य के कार्यों में सभी को पर चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने आयोजन की सफलता के साथ-साथ अन्य संस्थाओं को भी ऐसे आयोजन करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। आयोजन के संरक्षक जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, गो भक्त और समाजसेवी देवकिशन चांडक, समाजसेवी और उद्योगपति जयचंद लाल डागा, समाजसेवी राजेश चुरा ,विनोद गोयल के सहयोग और मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिले भर की करीब तीस गो शाला के संचालक अपनी टीम के साथ उपस्थित होंगे।




