



11 लाख रुपए का मिला प्रोत्साहन पुरस्कार
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के नेतृत्व में टीम हेल्थ नागौर ने प्राप्त किया अवार्ड
नागौर // विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया.विश्व जनसंख्या दिवस की इस साल 2025 की थीम ‘‘ मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही‘‘ रखी गई।

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर थे। राज्य स्तरीय समारोह में नागौर जिले को जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र एवं 11 लाख रूपए की पुरस्कार राशि का चैक प्रदान किया गया। इसी प्रकार नागौर जिले के ही राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गगराना को राज्य स्तर पर प्रथम आने पर प्रशस्ति पत्र तथा एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी ने बताया कि यह पुरस्कार नागौर के जिला कलेक्टर श्री अरुण कुमार पुरोहित के नेतृत्व में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महेश वर्मा व अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शीशराम चौधरी ने राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से प्राप्त किया। यह पुरस्कार प्रदान करने वालों में एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ अमित यादव, निदेशक एड्स कंट्रोल प्रोग्राम आईएएस अधिकारी शाहीन अली, निदेशक जन स्वास्थ्य डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा व निदेशक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य डॉ मधु रतेश्वर भी मंच पर मौजूद रहे। नागौर जिले से जिला कलेक्टर के नेतृत्व में पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम हेल्थ नागौर में
राज्य में प्रथम रही गगराना पीएचसी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अलका, एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी मौजूद रहे।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीशराम चौधरी ने बताया कि टीम हैल्थ नागौर ने जनसंख्या स्थायित्व से जुड़े इंडीकेटर्स परिवार कल्याण कार्यक्रम की गतिविधियां जैसे दो बच्चों पर नसबंदी, पुरूष एवं महिला नसबंदी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा, ओपी यूजर्स, सीसी यूजर, आईयूसीडी सरीखे इंडीकेटर्स पर नागौर जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल से लेकर सब सेंटर तक बेहत्तरीय कार्य किया है। इसके अतिरिक्त जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र से जुड़े इंडिकेटर में शामिल मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम, रिकॉर्ड संधारण एवं जन्म मृत्यु पंजीकरण के कार्य में भी टीम हेल्थ नागौर ने उत्कृष्ट कार्य किया है।



