



केसरी नंदन सेवा समिति की बैठक में जनसेवा के नवाचार पर बनी सहमति
बीकानेर // 15 सालों से समाज सेवा कर ही केसरी नंदन सेवा समिति ने अब नवाचार करने का निर्णय लिया है। समिति की एक बैठक में यह तय किया गया कि अब समिति को 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं इसलिए इस उपलक्ष में जरूरतमंद कन्याओं, विधवाओं व परित्यक्ताओं के विवाह संपन्न कराए जाएंगे तथा विवाह के उपरांत सभी रस्मे भी अदा की जाएगी

केसरी नंदन सेवा समिति की मुख्य कार्यालय डागा चौक बी के स्कूल के पीछे आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता रामनारायण आचार्य ने की। उपस्थित सदस्यों मे विनोद कुमार आचार्य, किशन कुमार ओझा, कृष्ण कांत पुरोहित, सुनील दत्त ओझा, नवल किशोर आचार्य, संजय आचार्य और अन्य 15-20 सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर ओर आचार्य ने कहा कि केसरी नंदन सेवा समिति संस्था के रूप मे वर्ष 2011 से अनवरत कार्य कर रही है जिसके इस वर्ष 15 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में संस्था एक नई सोच के साथ कार्य करने का विचार रखती हैं जिसमे समस्त सदस्यों की सहमति अत्यावश्यक होगी जिसमे सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी।
इनको सौंपी जिम्मेदारी
कन्या विवाह के समिति के निर्णय के सफल संचालन हेतु सदस्यों की सहमति अनुसार पद आवंटन किया गया। जिसमें सुनील दत्त ओझा को उपाध्यक्ष, संजय आचार्य को सह उपाध्यक्ष, कृष्ण कांत पुरोहित को सचिव और नवल किशोर आचार्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। केसरी नंदन सेवा समिति मे कन्याओं के सहायतार्थ कार्य करने मे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करने वाले दानदाताओं और सेवा भावी साथियों को जोडा जाएगा।



