

टाउन हॉल में आयोजित उत्सव में नव चयनित युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
नागौर // जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बुधवार को अपने कक्ष में 12 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय रोजगार उत्सव की तैयारियां को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला कलेक्टर श्री पुरोहित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नियुक्त किया साथ ही अन्य अधिकारियों को उनके दायित्व निर्धारित किया।
इस जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नव चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।



