नगर स्थापना दिवस के तहत सिविलाइज्ड कंट्रीब्यूटर अवार्ड समारोह बुधवार को

समाज

सिविलाइज्ड कंट्रीब्यूटर अवार्ड समारोह बुधवार को जिला उदयोग संघ सभागार में होगा आयोजित

बीकानेर // बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति की ओर से 7 मई बुधवार को शाम 5 बजे स्थानीय रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आधुनिक बीकानेर के विकास में योगदान देने वाले भामाशाह और सामाजिक स्तर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। शहर के प्रसिद्ध भामाशाह और सामाजिक संगठनों जो लगातार सामाजिक उत्तरदायित्व के कारकों में जोड़कर वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ भाभी पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं वह इस मंच पर सम्मानित होंगे।

कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र हर्ष ने बताया कि इस अवार्ड समारोह में बीकानेर के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों, दानदाताओं एवं विशिष्ट जनों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया है जो उन लोगों का चयन करेगा जिन्होंने समाज में प्रेरणादायक कार्य किए हैं। सह संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि नगर स्थापना दिवस के मौेके पर इस संगठन की ओर से रिद्धि सिद्धि भवन में कवि सम्मेलन तथा स्थापना दिवस की भोर में एक दर्जन स्थानों पर रंगोली से समूचे बीकानेर शहर को सजाया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार 7 मई बुधवार को होने वाले अवार्ड समारोह को शहर के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।