



नागौर // भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत शासी संगठन माई भारत नेहरू युवा केंद्र नागौर के तत्वावधान में नवरस युवा मंडल द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रा उ मा विद्यालय, ब्राह्मणों की ढाणी, थांबडिया में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच राजेंद्र प्रसाद, अतिथि पुखराज, नेमाराम, मुनाराम महाराज, भलाराम, किरण, चिमनाराम, सुनील, मनीष, भींयाराम रहे।
नवरस युवा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करना और खेलों के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना है। शारीरिक शिक्षक विष्णु सेन ने मंच संचालन किया और कहा कि इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में ग्रुप इवेंट में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें पांचला सिद्धा टीम विजेता रहा व कुड़छी टीम उपविजेता रही। साथ ही पुरुष वर्ग एकल में 100 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः संजय , अनिल, कैलाश रहे। 200 मीटर दौड़ में अनिल प्रथम, भोजाराम द्वितीय व जगदीश तृतीय रहे। महिला वर्ग ग्रुप इवेंट में रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सीनियर थांबड़िया विजेता व जूनियर थांबड़िया उपविजेता रही। महिला एकल 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम माया, द्वितीय मैना व तृतीय पूजा रही।कबड्डी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनिरुद्ध ने निभाई। इस अवसर पर नवरस युवा मंडल से सुरेन्द्र और कोमल जाटोलिया ने वालंटियर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




