नागौर में अब तिरंगा रोशनी में नजर आएगा चेनार तक का एरिया

प्रशासन

नगर परिषद की सभापति की पहल से जगमग हुई चेनार रोड

नागौर // शहर के विजय वल्लभ चौराहे से लेकर चेनार तक का एरिया अब तिरंगा रोशनी में नजर आएगा। यहां नगर परिषद की ओर से रोड पर डिवाइडर के बीच तिरंगा पोल लगा दिए गए हैं। ये सब कुछ संभव हुआ है सभापति मीतू बोथरा की पहल से। नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा ने बताया कि शहर के विजय वल्लभ चौराहे से लेकर चेनार तक रोड के डिवाइडर पर तिरंगा पोल लगा दिए हैं। इसके तहत कुल तीन किलोमीटर तक लाइटिंग की गई है. जिसमें चूंगी नाका, विजय वल्लभ और दूसरे फेज में चेनार चूंगी नाका से शकर तालाब तक डिवाइडर के बीच तिरंगा पोल लगा दिए गए हैं। इससे यह पूरा रोड अब तिरंगा रोशनी में रंगा नजर आएगा। इस दौरान सभापति मीतू बोथरा, पार्षद यतिराज धनावत, नवरत्न बोथरा, पार्षद प्रतिनिधि शिव कुमार राव, अविनाश बींजावत, राम निवास बाना और समाजसेवी लोकेश कुमार टाक, प्रवीण सोलंकी सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


बुजुर्ग महिला ने किया स्विच ऑन


शहर के विजय वल्लभ चौराहे से लेकर चेनार तक तिरंगा पोल लगाए जाने के बाद क्षेत्र की बुजुर्ग महिला की ओर से ही स्विच ऑन कर इन लाइटों का शुभारंभ किया गया. इस दौरान क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वही बीजेपी राजस्थान में 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसकी घोषणा की है. अशोक परनामी के नेतृत्व में बनी 4 सदस्यीय टीम हर जिले और मंडल स्तर पर यात्रा निकालेगी। देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित कार्यक्रम मे कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में भाग लेंगे और तिरंगे के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे। तिरंगा यात्रा को देखते हुए 3 किलोमीटर तिरंगा पोल लगाए गए हैं। आगामी दिनों में शहर में और भी जगह पर तिरंगा पोल लगाए जाने हैं, ताकि शहर के सोंदर्य को बढ़ावा मिल सके।

सभापति बोथरा द्वारा कार्य ग्रहण के बाद नगर परिषद इलाके में तिरंगा पोल के काम का आगाज किया गया था. जिसमें बासनी पुलिया, अमर सिंह कॉलोनी,बीजेपी कार्यालय के सामने वाली रोड और राठौड़ी कुआ रोड, शारदा बाल स्कूल रोड पर
हाई मास्क और मिनी मास्क लगाई गई। बता दे कि सिटी में जहाँ भी पोल लगे सब जगह तिरंगा 🇮🇳 पैटर्न में लगा कर सम्पूर्ण शहर तिरंगी छाप देने कार्य शुरू किया गया।