नागौर में गणतंत्र दिवस राज्यमंत्री डॉ बाघमार ने किया ध्वजारोहण

प्रशासन

मार्च पास्ट की सलामी ली तथा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

नागौर // रविवार को जिला खेल स्टेडियम में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण विभाग,महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार ने ध्वजारोहण करते हुए परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। तत्पश्चात एडीएम चंपालाल जीनगर द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया। उसके बाद कार्यक्रमों की श्रृंखला में सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, ब्रास बैंड प्रदर्शन,आर्टिस्टिक योगा का प्रदर्शन, लेजियम प्रदर्शन, योगासन आदि प्रस्तुत किए गए।

इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ बाघमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व भर में लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन ओर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में विकास एवं आमजन के कल्याण की दिशा में लगातार उपलब्धियां में अग्रसर है ।
उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको इस अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों का निष्ठा से पालन करते हुए 2047 तक विकसित भारत में अपनी महत्ती भूमिका निभाने को संकल्पित होना होगा।

68 जनों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

मुख्य आतिथ्य डॉ बाघमार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 जनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

झांकियों ने दर्शायी विकास की झलक, दिए संदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों ने एक ओर जहां संदेशों के जरिए विकास, योजनाओं, कार्यक्रमों आदि से रुबरू कराया, वहीं बेहतर प्रदर्शन से मन मोहा। समाज कल्याण विभाग समाज की संचालित नवीन योजनाओं (विशेष योग्यजन कल्याण योजना) ,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल जीवन मिशन,अमृत योजना फेज-1, 2 से संबंधित,कृषि व उद्यान विभाग से कृषि व उद्यानिकी को बूंद-बूंद सिंचाई संबंधित एवं अन्य योजनाओं अविविएनएल से सौर ऊर्जा के प्रति सजगता व राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की योजनाओं संबंधित, चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता एवं रोगों से बचाव तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर ,जिला उद्योग केन्द्र की ओर से राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट ,नगर परिषद् से नगर परिषद् में नवीन विभागीय योजनाओं व श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना ,वन विभाग से वृक्षारोपण, हरित राजस्थान ,
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की संचालित नवीन योजनाओं तथा जिला परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना की थीम आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के अन्त में महिला एवं बाल विकास प्रथम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वितीय व अजमेर डिकॉम की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति श्रीमती मीतू बोथरा, जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित, पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस , जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण व नागरिक उपस्थित रहे।