

नागौर // महावीर इंटरनेशनल नागौर ओर शेल्बी अस्पताल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीर गौतम चन्द कोठारी ओर शिविर संयोजक राजेश रावल ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल रोग निदान केंद्र नागौर में आयोजित चिकित्सा शिविर में शेल्बी अस्पताल के ख्यातनाम जॉइंट रिप्लेसमेंट एवम प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष वैष्णव द्वारा 47 मरीजों की जांच की गई ।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर गौतम चंद कोठारी रीजन 5 अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार बांठिया, उपाध्यक्ष वीर राजेश रावल, रिखबचंद नाहटा, मीडिया एवम पब्लिसिटी के प्रभारी शिवशंकर व्यास उपस्थित थे।



