पहले जमकर आतिशबाजी, फिर कुनबे सहित जलाया रावण

धर्म-कर्म

धरणीधर मैदान में रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब

बीकानेर // शहर के धरणीधर मैदान पर दशहरा पर्व में आयोजित होने वाले रावण दहन को देखने जनसैलाब उमड पड़ा। यहां पहले एक घण्टा तक जमकर आतिशबाजी हुई फिर रावण को पूरे कुनबे सहित जलाया गया।

आयोजन को लेकर शाम 6 बजते ही धरणीधर मैदान खचाखच भर गया। शाम सवा 7 बजे धन शुरू हुआ। पहले मेघनाद फिर कुम्भकर्ण ओर अंत मे रावण का पुतला जलाया गया।

इससे पहले मंच पर रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजती रही। मंच पर धरणीधर ट्रस्ट के रामकिशन आचार्य , नन्द किशोर आचार्य, विधायक जेठानंद व्यास, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, सुरेंद्र सिंह शेखावत, समाजसेवी राजेश चुरा, देवकिशन चाण्डक, कांग्रेस युवा नेता आनंद जोशी अमित सहित अनेक लोग मौजूद थे।

लगा लंबा जाम

शाम 6 बजे बाद आज धरणीधर की ओर जाने वाले सारे रास्तों पर जाम के हालात पैदा हो गए। नत्थूसर गेट से लेकर धरणीधर मैदान तक, शीतला गेट वाला मार्ग, इधर उस्ता बारी तथा श्री रामसर रोड पर जाम के हालात बने रहे। रावण दहन के बाद जैसे ही भीड़ घरों की और लोटनी शुरू हुई तो एक बार फिर चार रास्तों पर जाम कग गया। करीब 1 घंटे तक जाम लग रहा। इसे लोगों को काफी परेशानी हुई। जानकारों ने बताया कि शहर में धरणीधर मैदान पर होने वाला रावण दहन सबसे अनूठा है इसलिए समूचा शहर यहां पर रावण दहन देखने आ रहे हैं तथा यहां हर साल भीड़ बढ़ती जा रही है।