

मेड़तासिटी // लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय एमएसएमई बोर्ड के सदस्य नरेश पारीक ने चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के साथ उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से शिष्टाचार भेंट की। इससे पूर्व पारीक व सांसद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिताश्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता व अजय अग्रवाल भी उपिस्थित रहे। तत्पश्चात उन्होंने पूरी स्थित भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।



