



बीकानेर // रविवार की सुबह बीकानेरवासियों ने एक बार फिर समाज सेवा को समर्पित की। Clean Capsule Sundays – Bikaner के तत्वावधान में इस बार कार्यक्रम पीबीएम हॉस्पिटल के डायबिटिक सेंटर (DDC-5 के पीछे, PBM) में आयोजित हुआ। यह अभियान का लगातार चौथा रविवार था। अब तक के चार हफ़्तों में टीम ने 50 से अधिक पौधे लगाए और अधिक से अधिक कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया है।

टीम लीडर सोनाली शर्मा, योगेंद्र प्रजापत और रवि कड़वासरा ने बताया कि हमारा लक्ष्य सिर्फ़ सफ़ाई करना नहीं, बल्कि समाज को इस दिशा में जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा –“हर रविवार बदलाव का कैप्सूल है – छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़ा परिवर्तन ला रहे हैं।”
सक्रिय सदस्य अनीश बिश्नोई, प्रणव पांडे, भूपेश गहलोत, शीला रानी, संदीप व्यास और वीरेंद्र सहित फ़ार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ़ और आम नागरिकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कई मरीजों और उनके परिजनों ने भी सफ़ाई अभियान में हाथ बँटाया और कहा कि इस तरह की पहल से अस्पताल का माहौल बेहतर हो रहा है।
भविष्य की योजना
टीम ने घोषणा की कि आने वाले रविवार को विशेष कार्यक्रम के रूप में रक्तदान जागरूकता और जल संरक्षण अभियान भी चलाया जाएगा।



