

बाईपास रिंग रोड पर सरोज प्रजापत के नेतृत्व में महिलाओं ने किया स्वागत

नागौर // प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज नागौर आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने खरनाल गांव में वीर तेजाजी के भी दर्शन किए। यहां पर खींवसर विधायक रेवतराम डांगा के नेतृत्व में वसुंधरा राजे का स्वागत किया गया। इससे पहले बाईपास रिंग रोड पर मातृशक्ति ने सरोज प्रजापत के नेतृत्व में वसुंधरा राजे का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां डीडवाना से निर्दलीय विधायक यूनुस खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आशा आशनानी, रविना, पूजा भार्गव, आशा प्रजापत रेखा सांखला, ललिता, विमला भाटी, मोना भाटी, फूलवंति, रामचंद्र उता
नेमीचन्द प्रजापत, तुलसी राम, रणवीर, भगवाना राम, मुकेश, सुनील राजेन्द्र कुमार प्रजापत,रमेश सेन, तेजा राम, सुरेश ललवानी, प्रमोद बाकलीवाल, ओमप्रकाश सेन पूर्व प्रधान, पाबूराम, जितेंद्र त्रिवेदी, बजरंग लाल शर्मा, नन्द किशोर जांगिड़, रजत सेन, विनोद, जयप्रकाश, सोनिया, मीरा सिघाटीया शकुंतला, जीवराज सिह शेखावत, राशिद खान,धर्माराम, नारायण, लाखाराम, इशांद खान, प्रदीप पारीक आदि मौजूद रहे। इस दौरान विशेष योगजन सरस्वती शर्मा ने वसुन्धरा राजे को एक तस्वीर भी भेंट की। यहां प्रजापत समाज द्वारा भी स्वागत किया गया।



