प्रकृति वंदन-रक्षाबंधन-वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

आसपास

नागौर // ग्राम इंदास के भोमिया जी थान गोदारों की ढाणियों में रक्षाबंधन प्रकृति वंदन उत्सव मनाया। महंत जानकीदास महाराज के सान्निध्य में मन्त्रोच्चार के साथ पौधों का पूजन आरती कर प्रकृति वंदन उत्सव मनाया गया।

इस अभियान में सघन वन बनाने की दिशा में सार्थक पहल की गई। इसमें पीपल, गूलर, नीम, गुन्दा, शीशम, अमरुद, करंज, अनार, आँवला, जामुन, गुडहल, टीकोमा, अर्जुन व कदम्ब आदि विभिन्न प्रजाति के 501 पौधों का रोपण किया व पेड़ बनने तक सेवा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक विजयानंद, संघ के नागौर विभाग संघचालक हनुमान सिंह देवङा, उदाराम गोदारा, नागौर के पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, डूंगरराम खिलेरी, धूङाराम चोटिया, बाघाराम जांगू, सुरेन्द्र सारस्वत, असिस्टेंट प्रोफेसर शिम्भुराम चोटिया, बालकिशन भाटी, किशोरराम मांजू, शिवनाथ सिद्ध, भंवराराम गोदारा, भंवरराम पूनिया, बाबूलाल गोदारा, रामूराम चोटिया, ओमकाम जांगु, विरेन्द्र लोयल, नरसीराम चोटिया, रामकुमार चोटिया, बजरंग चोटिया सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासी मौजूद रहे।