

रामनवमी के तहत पत्रक का विमोचन, वाहन रैली निकाली
नागौर // श्री रामनवमी महोत्सव समिति के द्वारा आज कर पत्रक का विमोचन कार्यक्रम नगर सेठ बंशीवाला के मंदिर प्रांगण में महंत लक्ष्मीनारायण दास के सानिध्य में किया गया तथा बंशीवाला के चरणों में कर पत्रक अर्पित करके प्रचार अभियान को प्रारंभ किया गया। उसके पश्चात समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के गणेश बावड़ी में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा कर पत्रक प्रथम पूज्य भगवान गणेशजी को समर्पित किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता मनीष शर्मा ने बंशीवाला मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी की इस विशाल शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस मौके पर श्री रामनवमी महोत्सव समिति के हरिराम धारणिंया, गौतम चंद कोठारी, रामेश्वर सारस्वत, पुखराज सांखला, प्रवीण बांठिया, आनंद पुरोहित, हरदेवराम गारु, नीलू खड़लोया, अनुपमा उपाध्याय, बबीता बेनीवाल, नागर चंद भार्गव, नथूराम सांखला, चेनाराम कच्छावा, देवेंद्र टॉक, पार्षद शिवकुमार राव, पन्नालाल सोलंकी, गणेश बुगासरा, बालमुकुंद ओझा, सुखदेव मनिहार, भंवर सिंह गोठड़ी, विमलेश समदड़िया, रामनिवास झाड़वाल, ओमप्रकाश नागोरा सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और रामनवमी समिति के प्रमुख कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
वाहन रैली से किया प्रचार
भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से शहर में वाहन रैली का आयोजन किया गया। खत्रीपुरा स्कूल के खेल मैदान से रैली प्रारंभ हुई विश्व हिंदू परिषद और श्री रामनवमी महोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
यह रैली खतरीपुरा से प्रारंभ होकर रोडवेज बस डिपो के सामने विजय बल्लभ चौक, दिल्ली गेट ए रोड, गांधी चौक होते हुए शिव बाड़ी, रामपोल कलेक्ट्रेट, श्रीराम चौराहा, परशुराम सर्किल, अहिंसा सर्किल, नया दरवाजा, भूतनाथ महादेव मंदिर होते हुए बख्तासागर पर स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।



