



नागौर // नागौर जिले के प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने आज जिला उद्योग केन्द्र एवं वाणिज्यिक कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में हुई कमी से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और व्यापारियों के लिए भी यह उत्साहजनक है। उन्होंने सभी आमजन से अपील कारी कि कम हुई दरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं और उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर वस्तुएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने जीएसटी दरों में कमी से होने वाले लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि घटाई गई दरों से उपभोक्ताओं को बचत का लाभ मिलेगा और व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक रेवतराम डांगा, नगरपरिषद की अनिता चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



