



बीकानेर // शहर की प्रमुख दीवारों को बीकानेर के हेरिटेज, महिला सशक्तिकरण और यहां की कला संस्कृति की थीम पर सजाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की हेरिटेज सेल द्वारा ‘रंग दे बीकाणा’ अभियान चलाया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार प्रारंभ होने वाले इस अभियान की शुरुआत शिक्षा सचिव और जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल गुरुवार प्रातः 11 बजे महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के बाहर की दीवार से करेंगे। आयुक्त ने बताया कि अभियान के तहत शहर की प्रमुख दीवारों को अलग अलग थीम पर सुसज्जित किया जाएगा। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और सीएसआर सहयोगियों को जोड़ा जाएगा।



