



बैठक में लिए अनेक निर्णय
बीकानेर // विगत 41 वर्षों से निरंतर लोक देवता बाबा रामदेव जी के मेले में विभिन्न प्रकार की सेवा दे रही बीकानेर की प्रमुख संस्था महेश्वरी सेवा समिति आगामी मेले में दी जाने वाली सेवा के अंतर्गत सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की तैयारी हेतु आज स्थानीय जस्सूसर गेट बाहर स्थित महेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेश्वरी सेवा समिति अध्यक्षता कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर राठी( मन्नू राठी) ने की।
आज की बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे चिकित्सा, नाश्ता सामग्री, भोजन व्यवस्था, शीतल जल उपलब्ध करवाना आदि अनेक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की l समिति सदस्य नारायण मिमानी ने अपनी अर्थात महेश्वरी सेवा समिति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा समिति की स्थापना आज से 40 वर्ष पूर्व की गई थी तब से वर्तमान तक इस सेवा समिति द्वारा रामदेवरा जाने वाले पैदल भक्तों के लिए निरंतर सेवा कार्य जारी है।
समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक ने बताया कि इस समिति द्वारा प्रारंभ में आज से 40 वर्ष पूर्व केवल एक ऊंट गाड़ी में पानी तथा चाय से इस सेवा की शुरुआत की गई थी जो भी पैदल यात्री रामदेवरा जाते थे उन भक्तों को शीतल जल तथा चाय की सेवा दी जाती थी। लेकिन बाबा के आशीर्वाद से यह समिति वर्तमान में पैदल जाने वाले भक्तों के लिए सभी प्रकार की सुविधा जैसे चिकित्सा चाय नाश्ता शीतल जल वह भोजन की सुविधा के साथ भक्तों के लिए रात्रि को विश्राम तथा नहाने की सुविधा भी देने में प्रयासरत है।
नोखड़ा के निकट टोल नाके पर लगेगा शिविर
समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बिहानी ने बताया कि इस समिति द्वारा यह शिविर बीकानेर से 85 किलोमीटर दूर नोखड़ा से 5 किलोमीटर पूर्व टोल नाके पर लगाया जाता है l इस वर्ष भी यह शिविर आगामी 21 अगस्त 2025 से 27 अगस्त 2025 तक निरंतर 24 घंटे रामदेवरा जाने वाले पैदल भक्तों के लिए सेवा का कार्य करेंगेl समिति के सक्रिय कार्यकर्ता मोहित करनानी ने बताया कि आज की बैठक में महेश्वरी सेवा समिति कार्यकारिणी सदस्यों में मुख्य रूप से उमाशंकर राठी, विष्णु चांडक लक्ष्मी नारायण बिहानी श्याम सुंदर चांडक नारायण मिमानी आनंद चांडक कमल राठी पवन कुमार राठी अशोक चांडक बजरंग कोठारी आदि सदस्य उपस्थित थे l



