बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जनक हर्ष को पत्नी शोक

आसपास

बीकानेर // बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जनक प्रकाश हर्ष की धर्मपत्नी सरोज देवी का आज जोधपुर में निधन हो गया। देर शाम उन्हें जोधपुर से बीकानेर स्थित पैतृक निवास जवाहर नगर लाया गया। जहां समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। हर्ष की पत्नी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वह अपने बड़े बेटे ओमप्रकाश हर्ष के जोधपुर स्थित निवास पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। सुबह उनके निधन होने के बाद परिजन उन्हें जोधपुर से बीकानेर स्थित पैतृक मकान में लेकर आए। हर्ष के ज्येष्ठ पुत्र ओमप्रकाश हर्ष ओमी ने बताया कि अब अंतिम यात्रा रविवार को सुबह 9 बजे बीकानेर के जवाहर नगर से रवाना होगी तथा मोक्ष धाम जाएगी।