

भामाशाह परिवार का किया अभिनंदन

नागौर // जिला के निकटवर्ती गांव भदवासी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य द्वार का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला प्रधान राजस्थान स्टेट भारत स्काउट व गाइड नागौर व सैनिक क्षत्रिय माली समाज, नागौर के अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर परिषद नागौर के पूर्व सभापति श्रीमती पायल गहलोत व निदेशक सर्वोदय शिक्षण संस्थान चेनार पुखराज सांखला के विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। यह मुख्य द्वार भामाशाह बाबूलाल, ओमप्रकाश भगवान सिंह, श्री कृष्ण परिहार द्वारा माता पार्वती देवी व पिता रामजीवण परिहार की स्मृति में निर्मित कर शाला परिवार को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुखराज सांखला ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यापक, अभिभावक व भामाशाहों के सामूहिक व समन्वित प्रयास से ही शिक्षा में सुधार संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूर्ण मनोयोग से नियमबद्धता के साथ अध्ययन करने पर बल दिया। शाला के प्रधानाचार्य मगनाराम गोदारा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक रमेश सांखला, शारीरिक शिक्षक नरेंद्र सिंह भाटी, रामजीवण सांखला, प्रणय गहलोत, कुंभाराम सियाग व मुमताज खान सहित अनेक विशिष्ट जन इस अवसर पर उपस्थित रहे।



