भवन असुरक्षित होने के कारण बीकानेर का जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय नई जगह शिफ्ट

शिक्षा

शिक्षा विभाग: जिले का माध्यमिक मुख्यालय भीमसेन सर्किल पर हुआ स्थानांतरित

बीकानेर // असुरक्षित भवन को देखते हुए माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को आर के भवन के पास, चौधरी भीमसेन सर्कल के सामने स्थानांतरित कर दिया गया हे। इस संदर्भ में निदेशक के आदेश के बाद आज विधिवत नव भवन में पूरा कार्यालय शिफ्ट किया गया। गणेश पूजन और करणी मां की आराधना के साथ आज जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय का नवीन परिसर में उदघाट्न हुआ जिसमें अतिथि के रूप में निदेशालय से रमेश हर्ष पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय सुरेन्द्र सिंह भाटी भी उपस्थित रहे। नव भवन स्थानांतरण पर सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल था।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक किशन दान चारण, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोदारा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि बारिश के मौसम के चलते सरकार ने जर्जर सरकारी विभागों को सुरक्षा की दृष्टि से नई जगह शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग का भवन बदला गया है।