भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 1 अक्टूबर को आएंगे बीकानेर

राजनीति

विधायक जेठानंद व्यास के जनसुनवाई केंद्र का करेंगे उद्घाटन

बीकानेर // बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन करने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीकानेर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे एमएम ग्राउंड के निकट बीकानेर पश्चिम विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।

विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि उनके इस जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीकानेर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि विधायक जेठानंद व्यास ने चुनाव जीतने के तुरंत बाद अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई केंद्र शुरू कर दिया था। जहां पर आज भी नियमित जनसुनवाई हो रही है मगर अब उन्होंने विधायक जनसुनवाई केंद्र को एमएम ग्राउंड के निकट संचालित करना तय किया है। जिसका विधिवत उद्घाटन 1 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे। इस उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई है।