

नागौर // जिला मुख्यालय पर आज भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक संभाग सदस्य भुराराम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में तहसील व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।
जिला मंत्री रामनिवास राव ने बताया कि गुजरात के पालन पुर स्थित दंतेवाड़ा में आगामी 21 फरवरी से 23 फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हेतु सात सदस्यों का दल 20 फरवरी को रेल द्वारा रवाना होगा। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में सभी प्रांतों की ओर से गत वर्षो में हुए कार्य क्रम एवं भारतीय किसान संघ द्वारा की गई अनेक गतिविधियों का वृत रखा जाएगा जिसमें मुख्य रूप से भारत माता पूजन का स्थान संख्या;स्थापना दिवस का स्थान व संख्या लक्ष्य;सदस्यता अभियान के विशेष अनुभव प्रयोग:जैविक:महिला पत्रकार विपणन आदि से जुड़े बंधुओं की विशेष सदस्यता अनुभव की जानकारी प्रांत वृत पठन के लिए साथ ले जानी हैं और 16 फरवरी तक यह सूचना प्रांत को भेजनी है।
इस विषय पर जिला अध्यक्ष जस्साराम चौधरी ने अपने विचार प्रकट किया। जिला मंत्री रामनिवास राव ने संघठन के विस्तार से बताते हुए कहा की संगठन को मजबूती देने के लिए हमें गांव की ग्राम समिति की मासिक बैठक में जिला से दायित्व देकर सभी को ग्राम प्रवास करना जरूरी है ताकि तहसिल की कार्यकारिणी मजबूती से अपनी बात तहसील कार्यालय में रख कर किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके! जिला संबंधी समस्याओं का जिला समिति के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर से मिलकर समाधान करावें। संभाग सदस्य मोहनराम आकला ने आगामी 17 मार्च को जिला बैठक आयोजित कर सभी सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए आह्वान किया ताकि सभी सरकारी कार्यालय में जाकर किसानों का काम सहज रूप से किया जा सके।
ओमप्रकाश मुंडेल ने संगठन को मजबूती देने के लिए तन मन धन और लगन से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सीताराम इनानिया को जिला बीज प्रमुख का दायित्व जिला कार्यकर्ताओं के द्वारा आज की बैठक में दिया गया।



