भैया बहिनों ने ली नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ*

शिक्षा

शारदा बाल निकेतन माध्यमिक मारवाड़ मूंडवा में हुआ गुरुओं का वंदन

नागौर // मुंडवा में स्थित विद्यालय शारदा बाल निकेतन माध्यमिक में भारत विकास परिषद् शाखा नागौर द्वारा राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् के सह सचिव शरद कुमार जोशी, सदस्य अशोक मूंदड़ा, सदस्य मनोज जैन, सदस्य योगेश सोनी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर बजाज और संस्था प्रधान रामगोपाल सैन ने मां शारदा ,भारत माता और ऊंकार के दिव्य चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सभी छात्र छात्राओं ने गुरुजनों के निर्देशन में समवेत स्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और सरस्वती वंदना का सुमधुर गायन किया।

कार्यक्रम में शाखा सदस्य और राष्ट्रीय समूहगान प्रकल्प प्रभारी मनोज जैन ने भारत विकास परिषद् का परिचय करवाते हुए अपने संबोधन में बताया कि 12 जनवरी 1963 में जो पौधा लगा था आज वह वट वृक्ष की भांति समाज में सेवा और संस्कार के कार्य कर रहा है। रचनात्मक और सेवा कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इस वर्ष जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परिषद् को सम्मानित किया गया। संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पांच आधारभूत बिंदुओं के आधार पर परिषद सेवा भाव से कार्य करती है। समाज के संपन्न वर्ग से सहयोग लेकर समाज के वंचित वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य कर रही है परिषद्।व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के महान लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत विकास परिषद् की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भारत की प्राचीन गुरु शिष्य परंपरा पर विषय रखते हुए परिषद् के सह सचिव शरद कुमार जोशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि गुरु ही हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है और सच्चे मार्गदर्शक के रूप में मार्गदर्शन करता है। प्रकृति के तत्व भी हमें अनुशासन, परोपकार,कर्तव्य निष्ठा की सीख देते हैं इसलिए वे भी हमारे शिक्षक हैं।परिवार में माता बालक की प्रथम गुरु होती है।

शरद कुमार जोशी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान का महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। भारतवर्ष की गुरु परंपरा महान है हमारे गुरुओं ने संपूर्ण विश्व को ज्ञान का प्रकाश प्रदान किया है इसलिए हमारा देश विश्व गुरु भी कहलाता था।प्लास्टिक मुक्त भारत और नशा मुक्ति की शपथ सदस्य और भारत को जानो प्रकल्प के प्रभारी अशोक मूंदड़ा द्वारा दिलाई गई। नागौर शाखा के सदस्य और गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प के प्रभारी योगेश सोनी ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महावीर बजाज द्वारा छात्र छात्राओं को गुरु महिमा पर उद्बोधन दिया और परिषद का सेवा और संस्कार जेसे कार्यक्रमों के लिए आभार प्रकट किया।आज के इस कार्यक्रम में सुमन जांगीड़ और वरुण को श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया छात्राओं द्वारा 16 शिक्षक शिक्षिकाओं को लेखनी प्रदान करके सम्मान दिया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।