



संभागीय आयुक्त ने जारी किया आदेश
बीकानेर // राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर की प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका जागती जोत का संपादक जाने माने वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश अकादमी अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ने जारी किए हैं। ये पद लंबे समय से खाली था इसलिए आचार्य की नियुक्ति जनवरी 2025 से की गई है।
अकादमी के सचिव शरद केवलिया ने बताया कि मधु आचार्य आशावादी आगामी समय में जागती जोत पत्रिका के शेष रहे सभी अंकों का संपादन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मधु आचार्य राजस्थानी, हिंदी की 108 पुस्तकें लिख चुके हैं। वे साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक रह चुके हैं। उन्हें साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार व राजस्थानी अकादमी का सर्वोच्च सूर्यमल मीसण पुरस्कार भी मिल चुका है। बतौर साहित्यकार, लेखक व चिंतक के रूप में उनका नाम साहित्य जगत में बड़े आदर के साथ लिया जाता है। उनके नाम की घोषणा होते ही साहित्य जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई। अनेक साहित्यकारों ने आचार्य को इस मनोनयन पर बधाई प्रेषित की है।



