



समाज सेवा व ब्रज संस्कृति संरक्षण हेतु मिला सम्मानजनक दायित्व
वृंदावन-दिल्ली // ब्रज संस्कृति एवं सामाजिक आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रही संस्था “भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान” की इकाई ब्रज भूमि कल्याण परिषद् द्वारा महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष पं. बिहारीलाल वशिष्ठ की अनुशंसा पर तथा संस्था के मार्ग दर्शक श्रीराम कृष्ण गोस्वामी द्वारा 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर की गई।
राष्ट्रीय संगठन सचिव हनुमंत सिंह ने बताया की नवनियुक्त महासचिव महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी को यह दायित्व उनकी सेवा भावना कर्मठता, नेतृत्व क्षमता,योग्यता और समाज के प्रति अविरत समर्पण को देखते हुए सौंपा गया है। महंत गोस्वामी के महासचिव बनने से देश में ब्रज भूमि संरक्षण को मजबूती मिलेगी!
महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी ने इस दायित्व को “ब्रज संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सेवा को समर्पित” बताया और परिषद् के उद्देश्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप से स्थापित करने का संकल्प दोहराया। संस्था को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में परिषद् की प्रभावशीलता और पहुंच पूरे भारत में और अधिक सशक्त होगी।
उधर इस नियुक्ति ओर जयपुर से लेकर बीकानेर तक हर्ष की लहर है। गोस्वामी मूल रूप से बीकानेर के हैं मगर वे स्थायी रूप से जयपुर निवास करते हैं।



