



महाशिवरात्रि के मेले पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे दर्शनार्थ

51, 000 दीपक जलाकर की गई दीपमाला
नागौर // निकटवर्ती मांझवास गांव के श्री पशुपतिनाथ गोरक्ष योग दर्शन ट्रस्ट गोरक्ष धूंणा मांझवास में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला भरा।
ट्रस्ट के महंत योगी स्वरूप नाथ महाराज ने बताया कि इस वर्ष से प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में जो श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर आ रहे हैं वह सभी पशुपतिनाथ महादेव के दर्शनार्थ हेतु पहुंच रहे हैं उन्होंने बताया कि इस बार मेले में सनातनी लोगों की रिकॉर्ड तोड़ संख्या पहुंची है जो कि करीब 1 लाख के पार है आज प्रयागराज में भी महाशिवरात्रि का विशेष स्नान होने के कारण आज श्रद्धालुओं की भीड़ मेले में अधिक रही। रात्रि में संत महात्माओं के सानिध्य में स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया गया तथा संध्याकाल महा आरती के समय शिवालय एवं मंदिर परिसर में 51, 000 दीपक जलाकर दीपमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। महंत ने बताया कि नागौर शहर सहित गांव मांझवास, भदाणा, झाड़ीसरा, जटेरा,जोड़ियासी, अमरपुरा, मालगांव, डैह, हरिमा, जिंदास, खेराट, कमेड़िया, आदि गांवों से श्रद्धालु दर्शनार्थ हेतु मेले में पहुंचे मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले तथा खरीदारी करने के लिए दुकानें स्टॉल आदि लगाई गई।
राठौड़ी कुआं स्थित त्यागी जी की बगीची में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव जी के मंदिर में श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही। पंडित दिलीप मुथा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शंकर का अभिषेक करने के लिए मोहल्लेवासियों का दिनभर तांता लगा रहा तथा पूजा अर्चना हुई।




