राजस्थान दिवस उत्सव का महिला सम्मेलन से हुआ आगाज

प्रशासन

31 मार्च तक सप्ताहभर होंगे विभिन्न आयोजन

नागौर // मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान, युवा, महिला एवं गरीब के कल्याण एवं उत्थान एवं आमजन के लिए गुड गवर्नेंस हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राज्य राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में (30 मार्च, 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) वृहद् स्तर पर साप्ताहिक उत्सव मनाया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को बाड़मेर में राज्य स्तरीय व टाउन हॉल में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगरपरिषद् सभापति मीतू बोथरा, जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र कुमार, उपखण्ड अधिकारी नागौर गोविन्द राम भींचर,महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक जितेन्द्र शर्मा,समेकित बाल विकास सेवाएं उपनिदेशक दुर्गा सिंह उदावत, श्री बी.आर. मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर प्राचार्य हरसुख छंरग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार में संयुक्त निदेशक कुंभाराम रेलावत,जिला स्तरीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

स्कूटी वितरण किया गया

जिला स्तरीय कार्यक्रम में काली बाई भील व देवनारायण मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत 35 बालिकाओं को स्कूटी तथा 10 से अधिक महिलाओं को इंडेक्शन कुक टॉप का सांकेतिक वितरण किया गया।

विभिन्न योजनाओं से महिलाएं हुई लाभान्वित

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला सम्मेलन में लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत 7.5 करोड़ रूपये की राशि की पहली किश्त का डीबीटी हस्तांतरण, महिला समूहों को लगभग 100 करोड़ रुपये की सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण, 3 हजार महिलाओं को इंडेक्शन कुक टॉप का वितरण, कालीबाई भील योजना के अन्तर्गत 5 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण, गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अन्तर्गत 31 हजार 790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ का डीबीटी, विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वित मेधावी छात्राओ को स्वीकृति, 1.10 करोड़ महिला प्रमुख परिवार को 200 करोड़ रुपये की एल.पी.जी. सब्सिडी राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया गया। साथ ही अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने के दिशा निर्देश, सोलर दीदी हेतु दिशा-निर्देश, प्रथम चरण में 1000 ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक योजना के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

किसान सम्मेलन कल

राजस्थान दिवस उत्सव सप्ताह के दुसरे दिन बुधवार को टाउन हॉल में दोपहर 10.30 बजे से जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम होगा। जिसमें बीकानेर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण होगा।