

महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर उर्मिला भाकर स्किल डेवलेपमेंट के बारे में किया जागरूक
नागौर // महिलाओं की शिक्षा स्वास्थ्य आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत “राजस्थान मरू उड़ान “कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार राजकीय माडी बाई महिला महाविद्यालय नागौर में जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राकेश सिरोही उपनिदेशक महिला अधिकारिता द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं “राजस्थान मरू उड़ान ” कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
ब्लॉक सुपरवाइजर उर्मिला ने दी स्किल डवलपमेंट की जानकारी

कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग नागौर की ब्लॉक सुपरवाइजर उर्मिला भाकर ने विभागीय सरकारी योजनाओ एवं बालिकाओं को स्किल डेवलेपमेंट के बारे में बताकर जागरूक किया गया। इस दौरान उर्मिला भाकर ने कहा कि स्किल डवलपमेंट से महिलाओं के कार्य में गुणवत्ता आएगी और नारी सशक्तिकरण की योजना साकार होगी। उन्होंने छात्राओं से अपने अंदर कोई न कोई एक हुनर डवलप करने का आह्वान किया तथा अनेक सरकारी येाजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती दीपिका द्वारा महिला में होने वाले शारीरिक रोग एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। विजय सेन सीनियर कोऑर्डिनेटर यूको ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण केंद्र नागौर द्वारा बालिकाओं हेतु निशुल्क चलाए जा रहे 65 तरीके कोर्सेज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य अनुराधा सक्सेना एवं माया जांगिड़ जाखड़ भी बालिकाओं को जानकारियां प्रदान कर उनके मनोबल में वृद्धि की गई। सैनिक पाराशर जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा भी कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,181,1098 के बारे में बालिकाओं को जानकारी प्रदान की गई। नेहा माथुर केंद्र प्रबंधक द्वारा भी निशुल्क कंप्यूटर कोर्सेज, वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं पन्नाधाय सम्मान एवं सुरक्षा केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान की गई।



