



जयपुर // राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रनारायण जोशी व जयपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा की भूख हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही। न्यायिक कर्मचारी संघ राजस्थान में कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। इस आंदोलन का असर पूरे राजस्थान के सभी अदालतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। विगत तीन दिनों से राज्य के सभी अदालतों में न्यायिक कर्मचारी हड़ताल पर है इसके चलते अदालतों का काम का एकदम ठप हो गया है। दुरदराज से तारीख पेशी पर आने वाले परिवादियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर प्रदेश अध्यक्ष जोशी आज आठवें दिन भी भूख हड़ताल पर है उनके भूख हड़ताल पर बैठने के बाद जयपुर में चल रहे धरने को विभिन्न जिलों के कर्मचारी संगठन अपना समर्थन जता रहे हैं। आज भी बड़ी संख्या में नोखा न्यायिक कर्मचारी संघ के अनेक पदाधिकारी जयपुर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी को अपना समर्थन दिया।
उधर प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक सरकार कैडर पुनर्गठन के आदेश जारी नहीं करेगी तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने प्रदेश भर के विभिन्न न्यायिक कर्मचारियों की ओर से की जारी हड़ताल पर सभी का आभार भी जताया।



