

नागौर // राजस्थान राज्य सॉफ्टबॉल संघ के उदयपुर में हुवे प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में जिला सॉफ्टबॉल सँगम नागौर के सचिव
शिवशंकर व्यास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। इस उपलब्धि पर महावीर इंटरनेशनल नागौर ओर जिला सॉफ्टबॉल सँगम नागौर के सयुंक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
महावीर इंटरनेशनल नागौर के अध्यक्ष गौतम चन्द कोठारी ने कहा कि संस्था के सदस्य शिवशंकर व्यास उपनिदेशक रीजन5 मीडिया और पब्लिसिटी वर्षों से इस सॉफ्ट बॉल खेल से जुड़े होने और सैंकड़ो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने मेडलिस्ट खिलाड़ी नागौर जिले को देने का ये सुखद परिणाम है।अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 5 के अनिल बांठिया ने कहा कि ऐसे ही खेल के प्रति समर्पित बने रहे।
ये रहे मौजूद
इस स्वागत समारोह में वीर गौतम चन्द कोठारी, अनिल बांठिया, गवर्निंग कॉन्सिल सदस्य प्रमिल नाहटा, महेश चन्द चोरडिया, सुभाष कोठारी सहित सॉफ्टबॉल सँगम के उपाध्यक्ष तिलोक चंद देवड़ा, सयुंक्त सचिव राममूर्ति छापरवाल, विजेश बंजारा, चेनसिंह चारण, सुनील चौधरी, अविनाश व्यास नवरत्न गहलोत मौजूद थे।



