रामनवमी की शोभायात्रा रविवार को, रेसलर खली व हनुमान गदा पर रहेगी सबकी नजर

समाज

नागौर शहर भगवा रंग में डूबा, जगह-जगह होगी शीतल पेय की मनुहार

नागौर // हर वर्ष की भांति रविवार को रामनवमी के अवसर पर नागौर शहर में विशालकाय शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। इस शोभायात्रा में सभी की नजरे इंटरनेशनल रेसलर द ग्रेट खली व एक विशालकाय हनुमान गदा पर सबकी नजर रहेगी। इसके अलावा सर्व समाज इस आयोजन में शामिल होगा और लगभग सभी समाजों की झांकियां भी शोभायात्रा का हिस्सा रहेगी।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मेघराज राव ने बताया की शोभायात्रा रविवार शाम 4 बजे खत्रीपुरा के स्कूल मैदान से गाजे बाजे के साथ रवाना होगी। यह शोभा यात्रा दिल्ली दरवाजा, गांधी चौक, शिव बाड़ी, नकाश ल दरवाजा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां से यह शोभा यात्रा स्टेशन किराया पुराना अस्पताल के परशुराम सर्किल से अहिंसा सर्किल होते हुए नया दरवाजा आएगी। यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। नया दरवाजा से यह शोभा यात्रा शाम 7 बजे बख्त सागर तालाब पर स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पहुंचकर विसर्जित हो जाएगी। यहां पर महाआरती का आयोजन होगा। इस शोभायात्रा में इंटरनेशनल रेसलर द ग्रेट खली पूरे समय मौजूद रहेंगे। उनके लिए एक खुली जीप की व्यवस्था की गई है। वे शोभायात्रा में शामिल लोगों का अभिवादन करते नजर आएंगे।

पूरे शहर में की गई है भगवा रंग से सजावट

शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए पूरे शहर के तमाम चौराओं व मुख्य मार्गो को भगवा रंग से रंग दिया गया है। इसलिए नागौर शहर अब भगवा रंग में डूबा नजर आ रहा है। जगह-जगह भगवा रंग के चौराहे सजाए गए हैं। जो दूर से ही आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

अनेक समाज अपनी झांकियां को लेकर शामिल होगा शोभायात्रा में

नागौर में निकलने वाली इस विशाल का शोभा यात्रा में सर्व समाज की भागीदारी रहेगी। सर्व समाज की ओर से लोग सपरिवार शोभायात्रा में आएंगे। अनेक समाज अपने-अपने लोक देवताओं व देवी देवताओं की झांकियां का भी प्रदर्शन करेंगे।

राम भक्तों के लिए पूरे रास्ते में होगी मनुहारे

शोभा यात्रा में शामिल होने वाले तमाम राम भक्तों को जगह-जगह शीतल पेय पिलाया जाएगा। इसके लिए अनेक लोग आगे आए हैं। शहर के वल्लभ चौराहा पर भड़वासी वाले पारस परिहार के परिवार की ओर से शीतल छाछ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने रविवार के लिए छाछ से भरा एक टैंकर मंगवाया है जो बल्लभ चौराहे पर खड़ा रहेगा । वहां से गुजरने पर शोभायात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को छाछ पिलाई जाएगी। इसके अलावा शहर के व्यापारियों ने भी अलग-अलग स्थान पर राम भक्तों के लिए ठंडे पेय पदार्थ की व्यवस्था की है।