



महोत्सव समिति की बैठक संपन्न
नागौर // श्री रामनवमी महोत्सव समिति की बैठक शिववाड़ी में स्थित शानेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संत भागीरथराम शास्त्री सर्वेश्वर महाराज तथा लक्ष्मी नारायणदास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई।
समिति के मंत्री प्रवीण बांठिया ने बताया कि रामनवमी की विशाल शोभायात्रा 6 अप्रैल को शहर में विभिन्न झांकियों के साथ निकाली जाएगी। बैठक में समिति के कार्यकर्ता मनीष शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं भूमिका रखी। संत भागीरथ राम शास्त्री ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक हिंदू की भूमिका विशेष महत्वपूर्ण होगी राम के प्रति समाज में उत्साह बना हुआ है तथा इस उत्साह का संचार समाज के प्रत्येक वर्ग में रहना चाहिए।
संत सर्वेश्वर महाराज ने कहा कि हमें समय के साथ अपडेट रहकर इस रामनवमी की शोभा यात्रा के कार्यक्रम को भव्य बनाना है तथा हिंदू समाज में श्रद्धा का भाव जगाना हीं हमारा लक्ष्य है। महंत लक्ष्मीनारायण दास महाराज ने कहा कि नागौर शूरवीरों की वीरांगनाओं की भक्तों की एवं महापुरुषों की धरती है नागौर की धरती उर्वरा की धरती है रामनवमी का महोत्सव सर्व हिंदू समाज का है अपना निजी स्वार्थ को छोड़कर हम राम जी के इस पवित्र कार्य में लगेंगे तो कार्यक्रम सफल होगा उन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज को एक साथ एक दिशा में चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत में धन्यवाद ज्ञापित किया पुखराज सांखला ने शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को समापन करवाया।
इस अवसर पर समिति में मार्गदर्शक नागर चंद भार्गव ने समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की। शहर के संत महात्माओं सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों सहित समिति में 60 कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया है।



