

बीकानेर // राष्ट्रीय स्कूली योग कैम्प का समापन आज एलएम खेल कॉम्प्लेक्स में हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के महानगर प्रचारक चंपेश, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा, आयोजन प्रभारी हरिकिशन मेहरड़ा जेपी व्यास , भुवनेश पुरोहित , राधाकिशन छंगाणी खेल प्रभारी निदेशालय , रामेंद्र हर्ष खेल प्रभारी द्वारा सभी 28 खिलाड़ियों को खेल गणावेश प्रदान की गई।
मनोयोग से ध्यान केंद्रित कर खेलने पर दिया जोर
इस अवसर पर आरएसएस के महानगर प्रचारक चंपेश ने पूरे मनोयोग से ध्यान केंद्रित कर खेलने पर जोर दिया। अनिल बोड़ा ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान पाने पर अपनी तरफ से अलग से इनाम देने की घोषणा करते हुए
अपना पूरा ध्यान आगामी राष्ट्रीय खेल के दौरान बढ़िया से बढ़िया प्रदर्शन पर देने का कहा। रामेंद्र हर्ष ने योग क्रिया से मानसिक और शारीरिक स्वरूप में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है के बारे में बताया। आयोजन प्रभारी हरिकिशन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर बैडमिंटन कोच गणेश पुरोहित योग गुरु भुवनेश पुरोहित का भी बोड़ा ने कैंप संचालन में सहयोग के लिए विभाग की तरफ से धन्यवाद दिया।
रात्रि में राजस्थान स्कूली योग टीम कोल्हापुर में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली योग में भाग लेने रवाना हुई। कोच के रूप में कविता गिरी, दिव्या राठौड़, रामेंद्र हर्ष और संदीप सोनी भी साथ जा रहे है।



