रीवा के पदाधिकारियों ने स्टेशन पर किया शिक्षा मंत्री का स्वागत

शिक्षा

बीकानेर // राजस्थान एज्यूकेशन एम्पलोई वेलफेयर एसोसिएशन “रीवा“ द्वारा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बीकानेर आगमन पर स्वागत किया गया तथा उनके द्वारा विभिन्न संवर्ग की डीपीसी एवं चुश्रेकर्म. की भर्ती निकलवाने हेतु धन्यवाद, आभार ज्ञापन दिया गया।

इस मौके पर “रीवा“ संगठन के भीष्म महर्षि, अभय सिंह, शिव शंकर, महेन्द्र चैहान, भंवर लाल प्रजापत, अमित चंदेलिया, किशन कुमार पंचारिया, मनीष धींगड़ा, आनन्द यादव एवं प्रदीप जोशी द्वारा मंत्री को एक पौधा, शाॅल भेट कर स्वागत किया तथा गर्मी के मौसम के मद्देनजर पशु-पक्षियों को राहत देने के कार्यक्रम की शुरूआत मंत्री को “पक्षी फीडर पात्र“ भेंट कर शुरूआत की गई।

साथ ही इस मौके पर संगठन द्वारा मंत्री दिलावर को शिक्षा विभागीय कार्मिकों के असामयिक मृत्यु की स्थिति में हितकारी निधि से मिलनी वाली 150000/- रू की आर्थिक सहायता हेतु कार्मिक की मृत्यु संबंधी/सेवा समाप्ति संबंधी प्रविष्टि शाला दर्पण पर होने के साथ ही उक्त बाबत् आवेदन आनलाईन करवाने का निवेदन किया ताकि कार्मिक के परिवार को तत्समय तत्काल राहत मिल सके। इसके साथ ही संगठन द्वारा स्टेफिंग प्रक्रिया, पद सर्जन आदि महत्वपूर्ण निर्णय में संगठन के पदाधिकारियों को विचार-विमर्श हेतु आमंत्रित करने का भी निवेदन किया।