

बीकानेर। // रोटरी क्लब बीकानेर सिटी और आचार्य नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय बीकानेर के सयुक्त तत्वाधान मे आज 11 जनवरी को सुरदासानी बगेच्ची मे आज के विशाल नेत्र जाँच एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन हुआ।
क्लब के प्रेसिडेंट अजय पुरोहित ने बताया की शिविर मे लगभग 200 से ऊपर रोगियों ने लाभ उठाया। साथ ही 10 रोगियों का चयन ओपरेशन के लिए किया गया।
इसी क्रम मे क्लब के सचिव सरजू नारायण पुरोहित ने बताया की चयनित हुए रोगियों का 12/01/25 को ऑपरेशन निसुलक् करवाया जायेगा उनको चस्मे भी दिये जाएंगे। आज शिविर का विधिवत् शुभारंभ पूर्व प्रांतपाल राजेश चूरा और सूरदासाणी बगेची के शंकर पुरोहित ने किया। क्लब के कोषाध्यक्ष कैलाश राठी ने बताया की आये हुए सभी रोगियों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी के लिए चाय काफी और अल्पहार की पूर्ण व्यवस्था की गई थी।
इस कार्य मे रोटरी के सदस्य, डॉ रितेश व्यास, एडवोकेट नितिन चूरा, राम दत्त पुरोहित, अभिषेक चूरा, लक्ष्मी नारायण चूरा, पूनम जी जोशी, भाजपा पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य आदि शामिल हुईं। साथ ही रामपुरिया लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों का भी सहयोग रहा। शिविर के अंत मे क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चूरा ने डॉ आशीष जोशी और उनकी टीम का उपरना और मोमेंटो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।



