



अगले माह बड़ी तीज, ऊभ छठ व जन्माष्टमी के होंगे आयोजन
बीकानेर // श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्टमंडल सीताराम कच्छावा के नेतृत्व मे बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी तथा बीकानेर विकास प्राधिकसे मिला तथा उनसे लक्ष्मीनाथ मंदिर में बड़ी तीज,”ऊभछठ” तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी” त्योहार पर विभिन्न व्यवस्थाओं की मांग की।
शिष्टमंडल में शिवप्रकाश सोनी, हनुमंत आसोपा, कैलाश छीम्पा, हेमन्त शर्मा, मुकेश जोशी, तथा अनिल सोनी आदि शामिल थे।
श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथा वाचक शिवदयाल, ओम प्रकाश व्यास के अनुसार श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में
बड़ी तीज 12 अगस्त को, ऊभ-छठ का त्यौहार,14 अगस्त को तथा
जन्माष्टमी का त्योहार 15 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। सीताराम कच्छावा ने बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता से श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं पार्क परिसर में से प्रतिवर्ष की तरह लाइट डेकोरेशन, तथा “श्री कृष्ण जन्माष्टमी”पर आयोजित होने वाली भक्ति संगीत संध्या हेतु हेतु टेंट,माइक तथा लाइट सहित विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु निवेदन किया।
शिष्टमंडल ने उप पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी को बताया कि 14 अगस्त को “ऊभछठ”के मेले में रियासत काल से आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में रात्रि को 7.30 बजे से चंद्रोदय (10.30बजे) तक केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है,तथा पुरुषों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर में “ऊभछठ” तथा “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस का पूरा जाब्ता लगाने हेतु निवेदन किया। दोनों अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।



