लायंस क्लब की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य

नागौर // लायंस क्लब नागौर, जिला अन्धता निवारण समिति नागौर एवं स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी भंडारी की स्मृति में पुष्पा भंडारी फाउंडेशन के द्वारा ओमप्रकाश चांदप्रकाश सत्यनारायण भंडारी के अर्थ सहयोग से दिनांक 24 जनवरी को तीन दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब सचिव मुनेंद्र सुराणा ने बताया कि क्लब हर माह शिविर का आयोजन करता है। क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेश पारीक व चिकित्सा समिति के अध्यक्ष लायन मनोज कचोलिया ने बताया कि डॉ. धर्मेंद्र डूडी व डॉ. देवेन्द्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, नागौर में 282 मरीजों की ओटो रिपलेक्टर मशीन द्वारा आंखों की जांच कर 53 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित कर मंगलवार को बिना टांके लेंस प्रत्यारोपित किये गये।

क्लब के सचिव लायन मुनेंद्र सुराणा व कोषाध्यक्ष लायन जुगल किशोर ख्याताणी ने बताया कि ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजो के रहने, भोजन, दवाई व काले चश्मे की व्यवस्था निशुल्क है। इस शिविर में अध्यक्ष सुरेश पारीक सचिव लायन मुनेंद्र सुराणा कोषाध्यक्ष लायन जुगल किशोर ख्यातयाणी, लायन सत्यनारायण भंडारी, लायन मनोज कचौलिया, लायन ईश्वर चंद सोनी लायन प्रमिल नाहटा, शरद भंडारी तथा राजकीय चिकित्सालय के डॉ धर्मेंद्र डूडी, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा डॉ सिद्धी, डॉ जोया, भवानी शंकर शर्मा खुशालीराम, उमेश खत्री रवि अपूर्वा एवं सचिन ने अपनी सेवाएं दी।