



नागौर // शहर के बड़ली मोहल्ले में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या 10 को उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत होने पर भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। बड़ली मोहल्ला विकास समिति के चेनाराम कच्छावा ने बताया कि बड़ली मोहल्ले में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या 10 जो की बड़ली मौहल्ला विकास समिति के प्रयासों से प्राथमिक से उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत हो पाया है। इस विद्यालय क्रमोन्नत होने के उपलक्ष में उद्घाटन कार्यक्रम महंत जानकीदास महाराज, स्वामी हरिनारायण शास्त्री, साध्वी सीताबाई जी, के सानिध्य में रविवार 9 मार्च को सुबह 10 बजे होगा। इस उद्घाटन समारोह में शिक्षा व पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि होंगे जबकि पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के नाते नागौर नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा होगी। इस उद्घाटन समारोह में बड़ली मोहल्ले के सभी नागरिक, विद्यालय के सभी अभिभावक, शहर के गणमान्य नागरिक, तथा बड़ली विकास समिति के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।




