विप्र सेना के पदाधिकारियों ने आईजी हेमंत शर्मा से की शिष्टाचार भेँट

समाज

बीकानेर // विप्र सेना के पदाधिकारियों ने आईजी हेमंत शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान विप्र सेना के राष्ट्रीय सदस्य नित्यानंद पारीक, विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, जिलाध्यक्ष इंद्र कुमार शर्मा ,पवन शर्मा ने उनका अभिनंदन व स्वागत किया।

विप्र नेता नित्यानंद पारीक ने बताया कि आईजी से बातचीत के दिरान बीकानेर में बढ़ती अपराधिक घटनाएं, लुटपाट ,गुंडा गर्दी , छिनताई ,चोरी , डरा धमका कर वसुली की घटनाएं पर चर्चा की तथा इन वारदातों पर लगाम लगाने की मांग भी प्रमुखता से की। आईजी शर्मा ने भी पूरी चर्चा गंभीरता से सुनकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।